SC ST OBC Scholarship Payment Status 2026: एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर सामने आई है, क्योंकि साल 2026 में छात्रवृत्ति की राशि खातों में ट्रांसफर होना शुरू हो गई है, सरकार की इन योजनाओं का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेहनती छात्रों को पढ़ाई में आगे बढ़ने का मौका देना है, ऐसे में जिन छात्रों ने आवेदन किया था वे अब अपनी स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस चेक कर रहे हैं।
SC ST OBC Scholarship क्या है और क्यों जरूरी
केंद्र और राज्य सरकारें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक जैसी स्कॉलरशिप योजनाएं चलाती हैं, इन योजनाओं से स्कूल फीस, कॉलेज फीस, किताबें, हॉस्टल और अन्य पढ़ाई से जुड़े खर्च पूरे किए जाते हैं, कई छात्रों को सालाना 48 हजार रुपये तक की सहायता मिलती है, जिससे पढ़ाई बीच में छोड़ने की मजबूरी नहीं रहती।
SC ST OBC Scholarship Payment Status चेक करना क्यों जरूरी
कई बार आवेदन के बाद छात्रों को यह पता नहीं चलता कि उनकी फाइल कहां तक पहुंची है या पैसा आया या नहीं, पेमेंट स्टेटस चेक करने से यह साफ हो जाता है कि आवेदन स्वीकृत हुआ है या अभी जांच में है, साथ ही यह भी दिखता है कि पैसा बैंक खाते में भेज दिया गया है या किसी कारण से रुका हुआ है।
SC ST OBC Scholarship Payment Status चेक करने के लिए जरूरी चीजें
स्टेटस देखने से पहले आवेदन संख्या या रजिस्ट्रेशन आईडी, NSP या राज्य पोर्टल का लॉगिन पासवर्ड, आधार से लिंक बैंक खाता और मोबाइल नंबर तैयार रखें, सही जानकारी होने से स्टेटस तुरंत दिख जाता है और किसी तरह की परेशानी नहीं होती।
NSP पर SC ST OBC Scholarship Payment Status कैसे देखें
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल scholarships.gov.in पर जाकर स्टूडेंट लॉगिन करें, रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालकर डैशबोर्ड खोलें, वहां Application Status या Payment Status के विकल्प पर क्लिक करें, अपनी स्कॉलरशिप और शैक्षणिक वर्ष चुनते ही वेरिफिकेशन और पेमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी, अगर भुगतान हो चुका है तो DBT के जरिए पैसा सीधे बैंक खाते में पहुंच जाता है।
राज्यवार SC ST OBC Scholarship Payment Status कैसे चेक करें
कुछ राज्यों में स्कॉलरशिप की प्रक्रिया राज्य पोर्टल से होती है, जैसे उत्तर प्रदेश में scholarship.up.gov.in, महाराष्ट्र में mahaDBT, बिहार में pmsonline.biharnic.in और राजस्थान में sje.rajasthan.gov.in, इन पोर्टल पर लॉगिन कर Track Application या Scholarship Status सेक्शन से भुगतान की जानकारी देखी जा सकती है, अधिकतर राज्यों में अब सिस्टम NSP और PFMS से जुड़ा हुआ है, जिससे पेमेंट प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज और पारदर्शी हो गई है।